ब्लाग्मंत्र : जिस तरह आंसू के लिए मिर्च जरूरी नहीं, वैसे ही बुद्धिमता सिद्ध करने के लिए ज्यादा से ज्यादा कमेंट्स व् उच्च्श्रलंखता जरूरी नहीं

Monday, October 15, 2012

'फाल्स स्टार्ट'

ओलम्पिक की दौड़ के लिए तैयारिया बहुत पहले से शुरू हो जाती है, खिलाड़ी जब ट्रैक पर खड़े होते है तो दौड़ की जल्दी में होते है. दौड़, पिस्तौल की गोली की आवाज़ सुनने पर शुरू होती है पर कई बार दौड़ में ऐसा होता है की बिना फिस्त
ौल की फायरिंग के ही धावक जल्दी में दौड़ पड़ते है इसे 'फाल्स स्टार्ट' कहते है. लगता है लालू व् पासवान बिहार में उसी जल्दी में है तभी तो वे हर मुद्दे को राज्य स्तर का रूप देकर नितीश को हराने की रेस में दौड़ पड़ते है.

दरअसल पिछले हफ्ते जिला मधुबनी में जुर्म की एक घटना में एक छात्र की कथित हत्या के विरोध में शुक्रवार और शनिवार को हिंसक प्रदर्शन हुए, जिसपर हुए विरोध प्रदर्शन के दौरान पुलिस की गोलीबारी में दो लोगों की मौत हो गई. इस क्षेत्रीय मुद्दे को राज्यस्तर का राजनीतिक आन्दोलन बनाने हेतु राजनीतिक हाशिये में पड़ा विपक्ष ने जिसमे लालू जी की राष्ट्रीय जनता दल(आरजेडी), पासवान जी की लोक जनशक्ति पार्टी(एलजेपी) और तारिक अनवर की राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी(एनसीपी) एकमत हो बिहार बंद का आह्वाहन कर दिया.

कल बिहार बंद था और एक व्यक्ति उसमे में मारा गया यानी दो पुलिस फायरिंग में और एक व्यक्ति बंद के दौरान मारा गया आर्थिक नुक्सान बिहार जैसे पिछड़े राज्य को हुआ सो अलग , पर पूरे घटनाक्रम के बाद शाम को ये पता चला की जिस छात्र की कथित ह्त्या के विरोध में ये सब हो रहा है वो तो दिल्ली में थाणे जाकर सरेंडर कर चूका है. खैर, राजनीतिक बाजीगिरी के अलावा सैद्धांतिक रूप से भी अगर देखे तो लालूजी के राज्य में साम्यवादी विचारधारा के छात्र चंद्रशेखर जो की जे०एन०यु० में छात्रसंघ अध्यक्ष भी थे, उनकी हुई हत्या हुई थी. उस छात्र की ह्त्या पर ना कभी साम्यवादी ताकतों, सीपीआई और सीपीएम ने, ना कभी पासवान जी ने बिहार बंद करवाया था 

अंत में, चुनावों के मद्देनज़र हर मुद्दे का राजनीतिकरण करने से कई बार 'फाल्स स्टार्ट' हो जाती है, वक़्त आ गया है विपक्ष असल ज़मीनी मुद्दे उठाये क्योंकि उनकी कभी कोई कमी नहीं होती

Sunday, October 14, 2012

हाय री नीतियाँ

देश को चलाने की व्यवस्था बड़ी जटिल होती है इसी लिए उसको चलाने वाली सरकारों का संकट भी बड़ा विचित्र होता है. देश को चलाने की रूपरेखा तो संविधान ने तय कर दी है, संसदिय प्रणाली के द्वारा देश चलाने वाले इसकी मूल भावना के अनुरूप देश की समस्याओ-विकास के लिए नीति निर्धारित करते है. इन्ही नीतियों को कार्यपालिका लागू करवाती है और न्यायपालिका इन नीतियों के विरुद्ध हो रही चीजों पर के खिलाफ दंडात्मक कार्यवाही करती है, इसी तंत्र- व्यवस्था या सिस्टम को लोकतंत्र कहते है. संसदीय प्रणाली लोगो के चुनाव से तय होती है, यानी देश सही मायनों में जनता के द्वारा चलाया जा रहा है.अब आज मुद्दा इस बात का नहीं की सरकार चलाने वाले खालिस नहीं या लागू करने वाली कार्यपालिका खालिस नहीं या संसदीय प्रणाली खालिस नहीं ये चर्चाये समय समय पर होती रही है, मुद्दा आज ये है की क्या सरकारों की नीतियाँ खालिस है की नहीं ?

कई लोग देश में आजकल ये मान रहे है की खुदरा परचून की दूकान चलाने के लिए किसी बिल या माइक की जगह पप्पू या लालाजी ही ठीक रहेंगे तो ये उनका मत है सरकार का नहीं बहुत संभव हो की ये सही हो, पर इस बात पर देश का विपक्ष सहमत नहीं. बौद्धिक जगत में भी अधिकतर लोग कह रहे है की ये उदारवाद नहीं बल्कि उधारवाद है, कभी सहयोगी रही ममता तो पूछ रही है 'मैं पूछना चाहती हूं कि आम आदमी की परिभाषा क्या है? लोकतंत्र की परिभाषा क्या है? क्या यह साफ नहीं है कि आम आदमी का नाम लेकर सत्ता का दुरुपयोग किया जा रहा है? आम आदमी को खत्म किया जा रहा है। क्या यह सोची समझी चाल नहीं है?'. ममता की अलग मजबुरिया है कल तक वे भी सिंगुर में टाटा का विरोध लोकलुभावन बातो के लिए कर रही थी. अब हर सरकार चाहती है की वो जनता के लिए कल्याण की योजनाये चलाये पर पार्टियों -नेताओं पर गिरते विशवास के चलते ज्यदातर लोक कल्याण की नीतियों का स्थान लोकलुभावन नीतियों ने ले लिया है.

पत्रकारिता जगत में पहले ममता बैनर्जी को जानने वाले आनंद बाज़ार पत्रिका के वरिष्ठ पत्रकार जयंत घोषाल कह रहे थे की सोनिया गांधी के नेतृत्व वाली यूपीए के 8 साल से चल रहे कार्यक्रम सब लोकलुभावन है आज 'फर्स्ट पोस्ट पत्रिका' के वेंकी वेम्बू लिख रहे है की कल के मनमोहन सिंह के भाषण में एक जरूरी तत्त्व है " पैसा पेड़ पर नहीं उगता नहीं " ये बात सही है तो ये बात सोनिया गांधी पर भी लागू होती है जिनकी लोकलुभावन नीतियों के लिए भी पैसा कही पेड़ से नहीं उगेगा. अपनी इसी बात को स्पष्ट करने के लिए उन्होंने 2014 लोकसभा चुनाव से पहले लाये जाने वाले 'राईट टू फ़ूड' जैसा खर्चीला अर्थव्यवस्था की कमर तोडू प्रोग्राम का जिक्र किया है. ये गौरतलब बात है की सरकारों के महंगे कार्यक्रम ज्यादातर लोकलुभावन होते है ये चुनावी संसदीय प्रणाली की मजबूरी भी है कोई नरेगा के माध्यम से अपने वोटरों को सीधे पैसे बाँट रहा है तो कोई बेरोजगारी भत्ते के नाम पर उन्हें अपना समर्थक बना रहा है कोई कम्यूटर तो फ्रिज तो कोई कलर टीवी बाँट रहा है, आखिर ये पैसा आता कहा से है , कभी खुदरा को खोदकर, कभी कोयले के आवंटन को काला कर कभी चुनाव से पहले किसानो की क़र्ज़ माफी करके चुनाव बाद रासायनिक खाद से सब्सिडी हटाकर ये काम किये जाते है.

एक प्रश्न यहाँ बड़ा ही सामयिक हो जाता है की 'क्या अच्छे लोग भी नीतियाँ चुनाव को ध्यान में रखकर बनाते है?'. शायद हां, वे देख चुके है की स्वर्णिम चतुर्भुज बनाने वाली अटल सरकार उन बिहार को छोड़ अन्य राज्यों में हार गयी जहां वे बने थे. चुनावी मजबूरियों के कारण देश का नेतृत्व ऐसे फैसले लेता रहेगा इसलिए अब जनता स्वयं तय करे की नीतियाँ लोकलुभावन होने चाहिए की लोक कल्याण वाली ???

Thursday, October 11, 2012

दिल्ली इस नॉट फिट फॉर वॉकिंग

लुटियन की दिल्ली तो अब बस ख़ास लोगो के लिए ही है असल दिल्ली अब लुटियन की रचना के बाहर है. खैर हाल तो लुटियन की दिल्ली का भी कुछ ठीक नहीं, हम छोटे थे तब बोट क्लब का पानी साफ़ होता था, जमुना इतनी मैली ना थी, फिर वो वक्त आया जब घोषणा हुई की दिल्ली में आने के बाद जमुना का पानी "नॉट फिट फॉर ड्रिंकिंग' हो गया है . छुटपन में रिक्शा ट्रॉली से धीरे धीरे स्कूल पहुँचते थे शाय
द तब हम वैश्वीकरण की चपेट में नहीं आये थे सो सब कुछ जीवन की गति से चलता था, अब तो जेट स्पीड के बाद मैक ३ की स्पीड आ गयी है सो बच्चे छोटी छोटी वैनो में सरपट स्कूल पहुंचाए जाने लगे है . ये छोटी छोटी गाड़िया इतनी बढ़ गयी है की इसने सड़क के दोनों तरफ की जमीन को सुरसा की तरह लील लिया है. फूटपाथ तो पहले से ही मजबूत "गरीबो" के पास रहता है सो वहां भी पैदल चलने वालो के लिए जगह नहीं, ऊपर से यहाँ वहा से बेतरतीब निकलती बाइकें शॉक दे दे तो कोई असहज बात नहीं यानी कम मिलाकर दिल्ली की सड़के " नॉट फिट फॉर वॉकिंग". देवदास की भाषा में ......."एक वो भी दिन आएगा जब लोग कहेंगे दिल्ली इस नॉट फिट फॉर लिविंग".

सिताबदियारा के संत तूने कर दिया कमाल

आज सम्पूर्ण क्रान्ति के नायक जयप्रकाश नारायण का जन्मदिवस है जेपी ने उस आन्दोलन में रामधारी सिंह दिनकर की पंक्तियां 'सिंहासन खाली करो कि जनता आती है..' से सत्ता प्रतिष्ठान के खिलाफ जन हुंकार को अभिव्यक्ति दी वो आजकल भी जंतर मन्त्र और रामलीला ग्राउंड में सुनायी दे जाती है. हाल ही में रामनाथ गोयनका के पुण्य तिथि थी, गोयनका जी उस पीढ़ी का नेतृत्व करते थे जो आज भारतीय टी वी व् प्रिंट पत्रकारिता के शिखर पर है, सो पीढी से आये सुझाव के चलते गोयनका जी को पढने लगी., हिंदी में अधिकतर जो मिला वो प्रभाष जी का लिखा था उनकी पुस्तक लुटियन के टीले का भूगोल को भी पढ़ा. उन्हें पढ़ते पढ़ते मै जेपी और इन्दिरा गाँधी' में पहुँची जहा उन्होंने इमरजेंसी के बाद चुनाव, व् उसकी हार के बाद जयप्रकाश नारायण और इंदिरा जी के बारे में लिखा है " कांग्रेस इंदिरा गाँधी के पल्लू में बंधी पार्टी हो गई और सर्वोच्च नेता के लिए पूरी और दयनीय वफादारी राजनीतिक व्यवहार की कसौटी बन गई . इंदिराजी में सत्ता के इस अद्भुत केन्द्रीकरण से जेपी चिंतित होने लगे
..........उत्तरप्रदेश और ओडिशा चुनाव के लिए चार करोड़ रुपये इकट्ठे किये गए इससे जेपी इतने चिंतित हुए कि इंदिरा जी से मिलने गए और कहा कांग्रेस अगर इतने पैसे इकट्ठे करेगी और एक एक चुनाव में लाखो रुपया खर्च किया जाएगा तो लोकतंत्र का मतलब क्या रह जाएगा. सिर्फ वो ही चुनाव लड़ सकेगा जिसके पास धनबल और बाहुबल होगा ........"( ये बात 1972 की है जो आज के वक़्त लिए कही गयी थी आज बिलकुल यही हो रहा है ).

जेपी की पत्नी प्रभावती व् इंदिरा जी की माता कमला नेहरु दोनों सखिया थी जिनके मृत्यु भी उसी दौरान हो गयी प्रभास जी कहते है की अगर प्रभावती जी ज़िंदा होती तो वे जेपी को कभी इंदिरा के खिलाफ आन्दोलन नहीं छेड़ने देती. शोकाकुल जेपी ने 1 वर्ष उससे उबरने में लिए फिर दिसंबर तिहत्तर में उन्होंने यूथ फार डेमोक्रेसी बनाई. अहमदाबाद की मेस में घटिया खाने से उपजे बवाल ने वहा युवाओं के नवनिर्माण आन्दोलन का रूप दे दिया जिसने तत्कालीन चिमन भाई पटेल की गुजरात सरकार की बखिया उधेड़ दी. जेपी तब वहाँ कहा था की " उन्हें क्षितिज पर सन 42 दिखाई दे रहा है". सनद रहे सन 42 में भारत छोड़ो आन्दोलन आया था उसकी तर्ज पर सत्ता छोड़ो का आन्दोलन की शुरुवात वही हो गयी थी. फिर मार्च में यही 1974 में यही आन्दोलन पटना की गलियों में नितीश,लालू आदि छात्र नेताओ ने किया फिर जून की एक शाम उन्होंने कहा "यह क्रान्ति है मित्रें! और सम्पूर्ण क्रान्ति है। विधान सभा का विघटन मात्र इसका उद्देश्य नहीं है। यह तो महज मील का पत्थर है। हमारी मंजिल तो बहुत दूर है और हमें अभी बहुत दूर तक जाना है।"

आज के दौर में गुजरे दौर का एक नेता अगर प्रासंगिक है तो जयप्रकाश नारायण पर आज मीडिया में राष्ट्रनायक पर अभिनायक भारी पड़े है. अमिताभ बच्चन आज जयप्रकाश नारायण पर भारी पड़े है , दोनों की ही आज जन्मतिथि है. बीबीसी पर एक प्रोग्राम आता है जिसमे वे कार की विवेचना करते है विवेचना दो लोग करते है खुल के बिना लाग लपेट कर मूल्यांकन होता है जनता भी शामिल होती है , हमारे यहाँ जब कार का मूल्यांकन होता है तो मूल्यांकन वालो को पंचसितारा में जिमाया जाता है ये नव पण्डे फिर बैठ के स्तुति गान करते है. चुनावों में साधारण उम्मीदवार की खबरें पेड न्यूज के आगे दम तोड़ देती है पर महंगी कारो की रंगीन तस्वीरे छपती है. मार्केट की यही तो ताक़त है जिसकी वजह से बिकने वाले अमिताभ हर जगह है, आम आदमी की शक्ती के प्रतीक जयप्रकाश कही नहीं.

Monday, October 8, 2012

बड़े हाथी के पीछे अन्य जाए छुप

इंडियन एक्सप्रेस के सम्पादक द्वय में से ज्येष्ठ अरूण शौरी, शेखर गुप्ता से बतियाते हुए कह रहे थे की घोटालो की मौजूदा बड़ी बड़ी रकम जैसे 1.76 लाख करोड़ का 2 जी , 70 हज़ार करोड़ का कामेनवेल्थ घोटाला इत्यादि ने हमें छोटे छोटे घोटालो के प्रति हमें संवेदनहीन बना दिया है. इतनी बड़ी रकम के घोटाले शायद ना होते हो जैसा की कामेंवेअल्थ का कथित घोटाला लन्दन ओलंपिक के बजट से ज्यादा था जो की अविश्वश्नीय रकम थी, सो बड़े बड़े घोटालो में शामिल रकम को बढ़ा चढ़ा कर छापना जनता को आंदोलित नहीं कर रहा बल्कि छोटे व् मझोले भ्रष्टाचार जैसे 200 -300 करोड़ के घोटाले जिनमे रकम सही है उन्हें अपनी परछाई में छुपा रहा है.

बड़े घोटालो से लोग आंदोलित नहीं हो रहे, सिस्टम उसे सही मान नहीं रहा, अदालत अपना समय लेंगी ऐसे माहौल में छोटे घोटाले नज़रअंदाज़ हो रहे है यानी कुल मिलाकर बढ़ा चढ़ा के खबर दिखाना या खर बुनना भ्रष्टाचार व् घोटालो के लिए काउन्टर प्रोडक्टिव हो रहा है

पैसे पेड़ पर नहीं उगते

हमारे यहाँ की घरेलू कामवाली अक्सर पैसो को बढाने की माँगा करती है पिछले साल से दो बार ये मांग मान ली गई इस बार जब ऐसी मांग आई तब उसे ये कहकर समझा लिया गया की पैसे पेड़ पर नहीं उगते. ये देश मुश्किल के वक़्त पर जेवर देने वालो में से है, बकौल प्रधानमंत्री देश 1991 के मुश्किल दौर से गुजर रहा है सो बिना किसी आन्दोलन के ऐसे मुश्किल दौर में कैसे केंद्र सरकार ने केंद्रीय कर्मचारियों को तोहफा देते हुए महंगाई भत्ता 7 फीसदी बढ़ा दिया है?

इसी साल मार्च महीने में महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी की गई थी, अब फिर बढ़ोतरी की गई है जिससे केन्द्रीय कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 65 फीसदी से बढ़कर 72 फीसदी हो गया है. किसानो और रसोई गैस की सब्सिडी हटाने वाली सरकार इस तरह 50 लाख केंद्रीय कर्मचारियों और करीब 30 लाख पेंशनर्स के साथ साथ उनके परिवारों को खुश क्यों कर रही है

याद कीजिये के कभी आपने फूल भिजवाये हो तो बदले में आपको कांटे मिले हो ? आज शाम को 'नमक हलाल' फिल्म देख रही थी, शशि कपूर परवीन बाबी को फूल भेजते है तो परवीन बाबी शशि कपूर को कांटे . सोचिये ऐसा आपके साथ भी हुआ है, आप उन्हें दो बार चुनकर उनके गले में फूल माला डालते है पर वे है की चुन चुन कर कांटे बो रहे है.

हाय री नीतियाँ

देश को चलाने की व्यवस्था बड़ी जटिल होती है इसी लिए उसको चलाने वाली सरकारों का संकट भी बड़ा विचित्र होता है. देश को चलाने की रूपरेखा तो संविधान ने तय कर दी है, संसदिय प्रणाली के द्वारा देश चलाने वाले इसकी मूल भावना के अनुरूप द
ेश की समस्याओ-विकास के लिए नीति निर्धारित करते है. इन्ही नीतियों को कार्यपालिका लागू करवाती है और न्यायपालिका इन नीतियों के विरुद्ध हो रही चीजों पर के खिलाफ दंडात्मक कार्यवाही करती है, इसी तंत्र- व्यवस्था या सिस्टम को लोकतंत्र कहते है. संसदीय प्रणाली लोगो के चुनाव से तय होती है, यानी देश सही मायनों में जनता के द्वारा चलाया जा रहा है.अब आज मुद्दा इस बात का नहीं की सरकार चलाने वाले खालिस नहीं या लागू करने वाली कार्यपालिका खालिस नहीं या संसदीय प्रणाली खालिस नहीं ये चर्चाये समय समय पर होती रही है, मुद्दा आज ये है की क्या सरकारों की नीतियाँ खालिस है की नहीं ?