ब्लाग्मंत्र : जिस तरह आंसू के लिए मिर्च जरूरी नहीं, वैसे ही बुद्धिमता सिद्ध करने के लिए ज्यादा से ज्यादा कमेंट्स व् उच्च्श्रलंखता जरूरी नहीं

Monday, October 8, 2012

दीनदयाल उपाध्याय का एकात्म मानववाद

dd25 सितम्बर 1916 में जन्मे दीनदयाल उपाध्याय कुशल संगठक, सामाजिक चिन्तक और पत्रकार और राजनेता थे, जिनको उनके द्वारा दिये गये ‘एकात्म मानववाद’ के दर्शन के लिए स्मरण किया जाता है. श्यामाप्रसाद मुख़र्जी जी अगर प्रखर राष्ट्रवाद को जनसंघ में लाये तो उसी जनसंघ में 14 साल महामंत्री रहे दीनदयाल उपाध्याय एकात्म मानववाद के सिद्धांत को लाये, जनसंघ से भाजपा तक का सफ़र जब  रथ यात्रा से तय किया गया तो इन दो बिन्दुओ की विशेष भूमिका रही.

 चर्च व् धर्म  को राजनीति से दूर करने की जो कामयाबी  यूरोप ने पायी भारत उससे कभी आज़ाद नहीं हो पाया, अपने अध्ययन में   प्राचीन ग्रीक के विद्वान् अरस्तु व् इसाई मत संत थोमस के विचारों में सामानता खोजने वाले  ज्ञक्एस  मारिटेन ने  यूरोपीय सत्ता ‘स्टेट’  के इस सेकुलरवाद को अधूरा मानते हुए अपने कैथोलिक विचारों का समावेश राजनीति में एक अलग विचारधारा  के रूप में किया, हालांकि जिन धर्मं को राजनीती से जोड़ने वाली क्रिस्टियन डेमोक्रटिक पार्टियों ने उनके इस सिद्धांत को माना  वे यूरोपीय राजनीति में आंशिक रूप से ही सफल हो पायी. ये सिद्धांत था एकात्म मानववाद या Integral Humanism .

 
 दीन दयाल जी के समकालीन  रहे ज्ञक्एस  मारिटेन के  इस सिद्धांत ने दीनदयाल जी के एकात्म मानववाद पर कितना प्रभाव डाला ये इन संदर्भो के बाद जानना ज्यादा मुश्किल नहीं होगा. इस विचार की परम्पराओं को सहेजे हुए क्रिस्टियन डेमोक्रटिक पार्टियों व् भारत में जनसंघ व् भाजपा की विचार धारा में भी ज्यादा अंतर नहीं है  मसलन दोनों ही परम्परावादी , एंटी सेकुलरवादी (ख़ास कर धार्मिक मसलो पर ) व् एंटी कम्युनिस्ट रही है, दोनों ही वर्ग  संघर्ष के सिद्धांतो  सिद्ध्नातो ना मानकर उदारवादी अर्थतंत्र  की पक्षधर है अनीश्वरवादी सेकुलरवाद से ज्यादा अपने धार्मिक व् सामजिक संगठन में कर्तव्य को सुनिश्चित करना आदि आदि. वैसे दीनदयाल जी के एकात्म मानववाद में   इन्सान  की  शारीरिक, मानसिक और बौद्धिक विकास  को भारत की  ‘अनेकता में एकता’ की अवधारणा के  तहत बल देने की बात की गयी है. 

एक जगह अपनी डायरी में उन्होने इसी की आस्था को व्यक्त करने के लिए के  न्यूयार्क टाइम्स के कोलमनिस्ट के ‘हिन्दू भारत’ नाम का अपने लेखकीय में बार बार उद्धरण करने पर तत्कालीन अमरीका में भारत के राजदूत मोहमद  करीम चागला का उदाहरण दिया. सादगी पूर्ण जीवन जीने वाले, पत्रिका ‘राष्ट्र धर्म’ (मासिक),  ‘पांचजन्य’ (साप्ताहिक) तथा ‘स्वदेश’ (दैनिक) की शुरुआत करने वाले व् ‘सम्राट चन्द्रगुप्त’, ‘जगद्गुरु शंकराचार्य’, ‘एकात्म मानववाद’, ‘राष्ट्र जीवन की दिशा’, ‘राष्ट्रीयता का पुण्य प्रवाह’, ‘राजनैतिक डायरी’ आदि पुस्तकें लिखने वाले दीनदयाल जी आज के रेड्डी बंधू मय भाजपा में महज तस्वीर से ज्यादा बड़ी विरासत है, जिसको सहेजने  का काम नयी पीढी पर है.

नज़र रखिये पर नज़रिया बदलिए

बायें डॉ  इब्राहीम  अली  जुनैद और दाए अब्दुल  रहीम दोनों मक्का माजिद मामले बरी हुए है
 'सत्ताधारी पार्टियों का सशस्त्र धड़ा' नाम से पुलिस की भूमिका पर अंग्रेज़ी अखबार में कई वर्ष पूर्व वेद मारवाह अपनी चिंता व्यक्त कर चुके है., पुलिस फ़ोर्स की राजनीतिकरण की पुरानी बिमारी की वजह से ही आज गुजरात में धर्म के नाम पर तो यूपी में बहुजन और पिछड़े के नाम पर बंटी पुलिस, विधायिका के आगे बेहद मजबूर है.  ख़ुफ़िया एजेंसियों के ऊपर पिछले कई दिनों से सांप्रदायिक होने के आरोप लग रहे है ख़ास तौर पर हैदराबाद  व् मालेगांव में युवको के कोर्ट द्वारा बरी किये जाने के बाद तो ये बात राष्ट्रीय चिंतन में भी आयी थी. इसी माह जामिया नगर में पुलिस पार्टी का जनता ने जम कर विरोध किया, मसूरी की घटना के विषय में भी कईयों का मानना है की वहा भी स्तिथियाँ     बेहतर तरीके से निपटी जा सकती थी.

 राज्य सत्ता के अंदर तक साम्प्रदायिकता घुसी हुई है- जब कोई अपने दशको के अनुभव के बाद अम्बरीश कुमार सरीखा वरिष्ठ पत्रकार ये बात लिखे तब ये हमारे लोक तंत्र  के लिए वाकई गंभीर बात है. उनकी इस बात की   तस्दीक आज  सुप्रीम कोर्ट ने अपने फैसले में भी करते हुए कहा, “जिला पुलिस अधीक्षक, महानिरीक्षक और अन्य अधिकारियों को ये जिम्मेदारी दी गई है कि वो कानून का किसी भी तरह दुरुपयोग न होने दें और इस बात को सुनिश्चित किया जाए कि किसी निर्दोष व्यक्ति को ये नहीं लगना चाहिए कि उसे ‘माय नेम इज खान बट आई एम नॉट टेरेरिस्ट’ की वजह से सताया जा रहा है.”

ना खाता हूँ ना खाने देता हूँ

ss



पाकिस्तान की जेलो से भारतीय मछुआरों को छुडवाने के लिये अपील करने वाले गुजरात सरकार के मंत्री पुरुषोत्तम सोलंकी इस बार खुद के लिए ये अपील चुनावों में करते नज़र आयेंगे. कैसे ??
गुजरात में च चुनाव आने वाले है इसी सिलसिले में गुजरात में हो रही तैयारियों के खुद को तैयार कर रही हूँ, अभी कांग्रेस के चेहरे अर्जुन मोधवाडिया का ब्लॉग पढ़ रही थी. वहा से अभी मकान देने की कलाबाजी अब गायब है,नए मुद्दे आ गए है . अब लगता है भाजपा के सुशासन व् विकास में सेंध लगाने का प्रयास हो रहा है अब ऐन चुनाव के वक़्त उनके हाथ एक फुलझड़ी लगी है जो चुनावों में बम की तरह गूंजेगी. माजरा क्या है ये भी जान लीजिये : ये मामला भी प्राकृतिक संपदा के दोहन के नियमो में बदलाव से जनित भ्रष्टाचार से जुड़ा है. साल 2008 में इशाक मराडिया नाम के मछली के ठेकेदार ने गुजरात हाईकोर्ट में याचिका दायर कर आरोप लगाया कि राज्य के मत्स्य राज्य मंत्री पुरुषोत्तम सोलंकी ने राज्य के कई तालाबों और बांधों में मछली मारने के ठेके बिना सही प्रक्रिया का पालन किए अपने पसंदीदा लोगों को दे दिए है, जिसकी वजह से राज्य सरकार को 400 करोड़ रुपए का चूना लगा.
इस मसले पर मार्च 2012 में अदालत ने मंत्री के खिलाफ भ्रष्टाचार संबंधी कानून के तहत कार्रवाई की अनुमति देने का हुक्म दिया था, मामला मंत्री का था तो राज्यपाल से अनुमति लेनी थी जिसका फैलसा राज्य मंत्रिमंडल करती है. “खातो नथी ने खावा देतो नथी अर्थात ना खाता हूँ ना खाने देता हूँ ” का दावा करने वाली मोदी सरकार की राज्य मंत्रिमंडल ने 27 जून को सोलंकी के खिलाफ केस ना करने का फैसला किया, राज्यपाल डॉ कमला बेनीवाल जी ने राज्य मंत्रिमंडल के फैसले को पलटते हुए आधिकारिक तथ्यों के आधार पर किस करने की अनुमति दे दी . राज्य सरकार ने सुप्रीम कौर्ट के निर्णय को अपने बचाव में रखा तो आवेदक ठेकेदार इशाक ने मोदी सरकार की नींदा हराम करने वाले मुकुल सिन्हा की मदद से मंत्रिमंडल के फैसले को अदालत की अवमानना करार का पक्ष रखा. बात विधायिका और न्यापालिका में टकराव की देख कोर्ट ने आवेदक के अवमानना वाली बात को ख़ारिज करते हुए अदालत ने कहा की राज्य मंत्रिमंडल के फैसले के इतर भी राज्यपाल फैसला कर सकते है साथ ही मंत्रीजी की भी बचाव वाली याचिका खारिज कर दी है. अब केस चलना तय है.
चुनाव व् केस में क्या सम्बन्ध हो सकता है हज़ारो केस चल रहे है तो ये बात जान लीजिये की उत्तर प्रदेश में भी बाबूलाल कुशवाहा पर कुछ कुछ इसी प्रकार के इल्जाम नदियों से रेत खनन के लगे थे जो इसी साल हुए यूपी चुनावों में खूब उछाला गया था. सोलंकी मछुआरो के कोली समाज से आते है और ज्यादातर तालाब के कॉन्ट्रेक्टर मुस्लिम बिरादरी से अब कॉन्ट्रेक्टर कैसे फायदा देते है इस पर महाराष्ट्र में हंगामा हो ही रहा है . चूँकि मंत्रीजी ने स्वयं की बिरादरी और स्वयं के ठेकेदारों को लाभान्वित कर एक समुदाय विशेष के ठेकेदारों से पंगा कर लिया तो साम्प्रदायिकता को पोषित व् विरोध करने वाले दोनों हे लोगो के लिए चुनावी हथियार है.
बात इतने से नहीं ख़त्म होती सोलंकी मतस्यपालन मंत्रालय में छोटे मंत्री है जो सिर्फ ठेकेदारों की संस्तुति कर सकते है अंतिम फैसला तो कैबिनेट मंत्री को ही लेना होता है. ठीक वैसे ही जैसे कोयला मंत्री जायसवाल सिर्फ किसी की संस्तुति करते है पर कोयला का वंटन केंद्र सरकार ही करती है . अब तालाबो में मछली पकड़ने के आवंटन अंतिम फैसला तो कैबिनेट मंत्री दिलीप संघानी ने ही किया है जो खुद पिछड़ी लेवा पाटिल बिरादरी से आतें है यानी एक तीर से दो दो मंत्री साफ़ …

..... अब अपने परिवार से.

गाँधी परिवार से कांग्रेस , संघ परिवार से भाजपा सत्तानासीन हुई ..... अब अपने परिवार से. समाजवादी पार्टी का नेतृत्व करने वाले मुलायम सिंह यादव का कुनबा सियासत में इस तरह रमा कि सूबे का सबसे बड़ा सियासी घराना बन चुका है। मुलायम परिवार के छह सदस्य सांसद या विधायक हैं। एक कीर्तिमान यह भी है कि लोकतंत्र के चार प्रमुख सदनों विधानसभा, विधान परिषद, राज्य सभा और लोकसभा में इस परिवार का प्रतिनिधित्व है। अब इस परिवार के एक अन्य सदस्य का भी जल्दी ही राजनीति में दाखिला होने के संकेत हैं। पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव और प्रवक्ता प्रो. रामगोपाल के सुपुत्र अक्षय को फिरोजाबाद संसदीय क्षेत्र से लोकसभा चुनाव में उतारने की तैयारी शुरू हो चुकी है। अब सियासत में अक्षय, मुलायम सिंह परिवार के सातवें सदस्य होंगे। बकौल मरहूम छोटे लोहिया जनेश्वर मिश्र यह संघर्ष का वंशवाद है।

अभी कुछ दिनों पूर्व उत्तराँचल में भी पुत्र प्रेम जागृत हो गया था जब मुख्यमंत्री बहुगुणा ने अपने पुत्र को अपने द्वारा खाली लोकसभा सीट पर चुनाव में खड़ा किया है ,, भाजपा के प्रेम कुमार धूमल के पुत्र अनुराग ठाकुर को  तो भाजपा ने राहुल की टक्कर में युवा चेहरे के रूप में भी पेश किया था. बादल परिवार से भी चार लोग सांसद या विधायक  हुए अब वहा भी वे लोग भतीजे का विरोध झेल रहे है. हरियाणा में मुख्यमंत्री भूपिंदर  हुड्डा के पुत्र दीपेंदर हुड्डा सांसद है, ओम प्रकाश चौटाला  के पुत्र अजय चौटाला तो अब हरियाणा में काफी वरिष्ठ हो गए है फिर चंदर मोहन व्  कुलदीप विश्नोई भी पूर्व मुख्यमंत्री भजनलाल के पुत्र है. फारुक अब्दुला के बाद उमर, अब्दुल्लाह वंश के नए अधिपति है  वसुंधरा राजे उस तरह से राज्य में एकाधिकार नहीं रखती सो राजस्थान व् मध्यप्रदेश को छोड़ दें तो पूरा उत्तर भारत इसकी चपेट में है 

अधिकार यात्रा में मुख्यमंत्री नीतीश ने दिखाए अपने अधिकार

अधिकार यात्रा में मुख्यमंत्री नीतीश ने दिखाए अपने अधिकार



एस०  पी०  शिव कुमार झा के नेतृत्व में स्पेशल जांच टीम (SIT) अब खगडिया में नीतीश विरोधियो को खंगालेगी. क्या बिहार में अब मुख्यमंत्री को,दिल्ली में विज्ञान भवन  में हुए प्रधानमंत्री के विरोध जैसी बातो का सामना करना पड़ रहा है??

क्या जनता वाकई कुशासन से त्रस्त है या फिर किसी राजनीतिक दल की गुंडई ??

वैसे इतनी महंगाई होने पर भी किसी को भी हड़ताल के लिए बोल दीजिये तो सांप सूंघ जाता है,ऐसे में क्या इस तरह उग्रता पूर्वक दंगा करने को आमजन तैयार हो जायेंगे ये फैसला जनता को ही करना है, फिलहाल नीतीश के सलाहकारों के लिए दुष्यंत कुमार की ये पंक्तिया बहुत ही सटीक है

मत कहों आकाश में कोहरा घना है
ये किसी की व्यक्तिगत आलोचना है .

भारत जीत और पाकिस्तान हार गया



क्या वाकई भारत जीत गया और पाकिस्तान हार गया है,फिर उनकी टीमों का क्या हुआ जो खेल रहीं थीं ?

समझ नहीं आता,खेल हमें जज्बाती बना देते है की हमारे असल जज़्बात खेलो के बहाने बाहर आते है ?