ब्लाग्मंत्र : जिस तरह आंसू के लिए मिर्च जरूरी नहीं, वैसे ही बुद्धिमता सिद्ध करने के लिए ज्यादा से ज्यादा कमेंट्स व् उच्च्श्रलंखता जरूरी नहीं

Monday, October 8, 2012

बस विरासत है गाँव, जहा जाना एक पिकनिक है ?


शहरियों के लिए रुरल टूरिस्म बन गए है गाँव, जहा से निकले लोग गाँव कभी लौटे ही नहीं अगर लौटते भी है तो वो संस्कृति से जुड़ाव, शहरो में सामाजिक रूप से हाशिये पर होने के बाद अपनी सामंती जीवन शैली को याद करने के लिए , पर अफ़सोस गाँव भी अब वैसे नहीं रहे सामंती ठसक पुरी कराने के लिए मिलने वाले लोग अब मुंबई- दिल्ली, सूरत लुधियाना के कारखानों में अपना भविष्य टटोल रहे है. युवाओं से शुन्य होते गाँव भी अब किसी विवाह के बैंक्केट हाल के सामान हो गये है जहाँ लोगो का शादी ब्याह के वक़्त ही जमावाड़ा लगता है. जो वह है खुश नहीं है कृषि लागत बढ़ चुकी है, सड़के या तो पहुंची नहीं है या पहुँच कर भी क्रेटरमयी है,अगर किसी की तबियत बिगड़ जाए तो अस्पताल तक पहुंचना ओलंपिक मेडल की दौड़ के सामान हो जाता है . 6 से 7 घंटे बिजली में किसानी ढंग से होती नहीं तब बच्चे कैसे विकासपुरी, मयूर विहार, हौजखास या डिफेन्स कालोनी वालो की तरह पढाये जायेंगे, फिर अच्छे माध्यमिक विद्यालयों तक जाना अपने आप में जंग है. सोनू मोनू की तरह स्कूल वैन नहीं, 10 से 12 किलोमीटर सायकिल से जाना पड़ेगा दो लोग हो तो साथ में खींचो घर आकर गाय-गोरु रखाओ. माँ बाप की कमाई अच्छी है तो पढने के लिए पटना इलाहबाद तो पहुँच जायेंगे पर प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी के लिए सहायता नहीं जुटा पायेंगे अंत में शहरो में मजदूरी मिल ही जायेगी. कुल मिलाकर ना पढ़ सकते है , ना खेती हो रही है, ना आमदनी ही है बस अगर कुछ है तो शाम को बैठकी, भिन्नई की गलचौरा और संस्कृति से जुड़ाव ऐसे में जब जमाने को होनोलूलू से लेकर हार्वर्ड जाते देखते है, सरकारी ओहदेदारों को किन्ही के आगे नतमस्तक देखते है तब व्यर्थ ही अपनी संस्कृति सहेजने की जिम्मेवारी पर कोफ़्त होता है, गाँव में घर और खेतीबारी की जिम्मेवारी पर कोफ़्त होता है

दिलीप मंडल जी ने इस पीड़ा पर तंज करते हुए लिखा है "भारत माता ग्रामवासिनी... जिस किसी ने भी लिखी है, वह पक्का शहरी आदमी होगा. उसे ही खेतों में फैला आंचल नजर आ सकता है. गांव को लेकर रोमांटिक होना खास शहरी शगल है. खुद शहर की सुविधाओं का इस्तेमाल करो और गांव के गीत गाओ. ऐसे लोग हवा बदलने के लिए या पिकनिक मनाने या अपनी सामंती ठसक का जलवा देखने कभी कभी गांव जाते हैं."

गांव की समरसता आज भी वहा की जान है वरना गाँव की झोंपड़िया कब की शहरी उपेक्षा की मिसाल झोपड़पट्टी बन जाती , फिर जातिगत श्रेष्ठता की संरंचना की पकड़ वहा भी काफी हद तक कमजोर हुई है जिससे वह सामाजिक न्याय की परंपरा और सुदृढ़ हो रही है. गांधी जी ने कहा था की गाँव में भारत की आत्मा बस्ती है सो गाँव  का आज भी विकल्प नहीं, हम कितने  शहरों की, कहाँ  कहाँ व्यवस्था करेंगे,उनमे भी  जिन्हें हम आज शहर कह रहे हैं, उनमे भी कई झोपड़ पट्टियाँ हैं जिनकी  दशा उन गावों से भी बदतर है.अंततः  गाँव ही हमें अन्न व् अर्थ को  और भविष्य की  विशाल आबादी को संभालेंगे इस लिए वक़्त आ गया है के सरकार अपने गाँव का ख़ास ध्यान दें

भारत की युवा ताक़त कहा है ?

जनसँख्या के आंकड़े के हिसाब से भारत में युवाओं की आबादी ज्यादा है .... जवान होते भारत में राज फिर भी बुजुर्गो का ही है, देश के नेतृत्व से लेकर सरकारी मशीनरी तक, बात सिनेमा के परदे की हो या क्रिकेट के मैदान की सब जगह बुजुर्ग स्टार ही छाए है. यूथ कांग्रेस में युवा की आयुसीमा 35 हैं, जबकि लोकसभा में औसत आयु 52 वर्ष है , यही बूढी माने जाने वाली औसत आयु भारत की क्रिकेट टीम का है , बाक्स ऑफिस पर छाए 10 बॉलीवूड कलाकारों का है.

पश्चिम यूरोप- अमरीका की आबादी के बराबर करीब 55 करोड़ युवा है भारत में जिसमे से आधे करीब 26 करोड़ टेलिकॉम क्रांति की वजह से मोबाईल रखते है अगर इतनी ही संख्या में टैबलेट मिल जाए तो सूचना क्रान्ति का भारत में दूसरा दौर शुरू हो जाएगा. ज्यादातर भारतीय युवाओं को स्किल -तकनीक में कमतर मानकर बेरोजगार रहना पड़ता है पर इस जैसी समस्या लिए भी युवा ही सामने आ रहे है. इसे देख कर तो लगता है वकत आ गया है युवा आगे आये और स्थान ले वर्ना यथास्तिथिवादी (जैसा है वैसा ठीक है मानने वाले ) इसी को बरक़रार रखेंगे, इस लिए राजनीति के सचिन पायलट -अरविन्द केजरीवालो, रुपहली दुनिया के शाहिद-रणबीरो और क्रिकेट की दुनिया के विराटो को अब हिम्मत दिखाकर आगे बढ़कर नेतृत्व लेना होगा.

(विचार प्रेरणा : आज अखबारों में आया बिग बॉस का विज्ञापन, बिग बॉस में पिछले वर्ष भी उम्र पर बहस चली थी. )

मैं अंग्रेजी हूँ, एक आम भाषा हूँ..



मैक्लायड की अनैतिक संतान से लेकर सूचना क्रान्ति की पटरानी तक सब रूप में अपने को देखा है,समाजवादी अरुचि से मंदिर बनवा कर मेरे पूजन तक सब झेला है .

विदेश से आई हूँ पर आपने समृद्ध नहीं किया क्या मुझे ?

सरकार की भाषा हूँ तो क्या इसलिए अभिजात्य हूँ ?

सवा सौ वर्षो से भारतवंशियो की सेवा कर रही अंग्रेजी के ये प्रश्न आसान नहीं इन्ही प्रश्नों पर उग्रनाथ जी का तथ्यपरक उ

त्तर " मैं इस प्रश्न में उलझा हूँ | क्या भाषा भी अभिजात बनाने में सहायक होती है | अंग्रेजी की आलोचना तो यही कहकर की जाती है | अपनी देसी भाषा हिंदी या अन्य कोई भी , के सापेक्ष यदि अंग्रेजी का प्रभाव देखें , तब तो यही कहना पड़ेगा | लेकिन अनुभव तो कुछ और भी इशारे करते हैं | भोजपुरी , अवधी , सामान्य भाषा बोलकर भी ज़मींदार बड़े आराम से सामंत बना होता था और बराबर शोषण और अत्याचार करता था , भले उसे अंग्रेजी बिलकुल न आती हो , या न बोलता हो | भाषा का उसके जलवे से कोई सम्बन्ध नहीं होता था | वह गालियाँ अंग्रेजी में तो नहीं देता रहा होगा ?"

पर्वो -तिथियों, स्मारकों, व् राष्टीय छुट्टियों में फंसी आस्थाएं





आम्बेडकरी आन्दोलन को ताबूत से निकाल कर सिंहासनतक पहुंचाने वाले बसपा के संस्थापक मान्यवर कांशीराम की पुण्यतिथि पर उत्तर प्रदेश सरकार ने एक फैसले के तहत सार्वजनिक अवकाश समाप्त कर दिया है. अपने संस्थापक की सार्वजनिक सफलता और बढ़ते कद के चलते बसपा सरकार ने पार्टी के संस्थापक कांशीराम की पुण्यतिथि नौ अक्तूबर को सार्वजनिक अवकाश घोषित किया था, हालांकि उस समय भी जानकार इसे एक गाँव गाँव में आंबेडकर की मूर्ति लगाने की तरह ही एक राजनितिक अजेंडा मान रहे थे.

एक समय में लोग नयी दिल्ली के प्रतिष्ठानों की बजाय नोयडा में ट्रांसफर करवाना चाहते थे कारण इस अत्याधिक पिछड़े हुए राज्य में हर बात पर प्रचुर छुट्टियों का होना था. ऐसे समय में राज्य सरकार का ये फैसला नीतिगत रूप से सही जान पड़ता है पर जमीनी हकीकत इससे इतर है. बसपा इसे दलित विरोधी मानसिकता का नाम देकर अपने वोट बैंक को अपने आदर्श के प्रति राजनितिक असम्मान की पुकार कर चुकी है, तो समाजवादी पार्टी बसपा से नाखुश लोगो को फुसला रही है. बसपा के प्रवक्ता ने यहाँ तक कह डाला की " उत्तर प्रदेश की सरकार अगर महापुरषों का सम्मान नहीं कर सकती तो वह उनके साथ खिलवाड़ भी न करे और बेजा हरकतों पर अंकुश लगाए", साथ ही पार्टी ने राजधानी लखनऊ में पहले ही तय कार्यक्रम कर एक विशाल रैली आयोजित की है.


राष्ट्रीय प्रतिष्ठानों में, राष्ट्रीय छुट्टियों में व् पर्वो में दलित-आदिवासी तत्व (मसलन बिरसा मुंडा, इ० व० रामासामी ' पेरियार ') की जबरदस्त नज़रंदाज़ी के बाद भी डॉ आंबेडकरको यथोचित सम्मान दिया गया है. इसी वंचित भाव के प्रतिकार स्वरुप खड़ा हुआ बहुजनवाद की एक धारा दलित -आदिवासी को एक नए वर्ग के रूप में मौजूदा समाज से तोड़कर देखती है. इसी प्रयास में नए नए मान्यताएं, आदर्श बनाये जा रहे है इतिहास का पुनर्पाठ भी उसी कवायद का हिस्सा है. ऐसे विचार पिछले 40 साल पहले पेरियार के समय से निरंतर आगे आते रहे है, ये पहचान राजनीतिक रूप से भागीदारी को भी सुदृढ़ कर चुकी है. आज उत्तर में बसपा, दक्षिण में द्रमुक और मध्य में कमलनाथ को चने चबवाने वाली गोंडवाना गणतंत्र पार्टी अपने सफल अभियान पर है यानी कुल मिलाकर नई पहचान राजनीतिक दलों के वोट बैंक को बनाने में भी सहायक हो रहे है. रीवर्स जातिवाद के आरोपों से हटकर भी देखें तो पायेंगे की सामाजिक न्याय समाज से कटकर तो नहीं मिलता. ऐसे में गढ़े हुए नए आदर्शो का सम्मान वृहद समाज के लिए मुश्किल होता है, इस समाज ने अपनी बनायी मान्याताओ के इतर भी कई बार चीजों को अपने में समाहित किया है. सनद रहे कुल परिवार के ज्ञात ना होने पर भी गौतम मुनि , कबीर को सर माथे बिठाया है, युवास्था में परिवार त्याग करने वाले सिद्धार्थ के मूल्यों को आदर्श बनाया है, मुंड हरने वाले अंगुलिमाल की कथा बच्चो को सुनायी है, रहीम-रसखान के लिखे को तुलसी-सूर की तरह पवित्र माना है. इन अनुभवों से लगत है जो सारे समाज के लिए महत्वपूर्ण होगा उसी स्वीकृति समाज खुद दे देगी उसे किसी राजकीय सहायता की आवश्यकता नहीं होगी , फिर उसकी राजकीय मान्यता के लिए व्यर्थ संघर्ष पथ पर जाना ही नहीं पडेगा.

अगर राष्ट्रीय स्तर पर सारी महान विभूतियों को जोड़ा जाये तो संख्या सौ से ज्यादा होगी पर आर्थिक भागीदारी राजनितिक भागीदारी के बाद अब सांस्कृतिक भागीदारी भी आत्मविश्वास के लिए जरुरी है, इस सांस्कृतिक भागीदारी के लिए क्या कीमत हो वो समाज खुद तय करेगा राजतन्त्र नहीं. आगरा में आंबेडकर जयन्ती किसी भी अन्य पर्व से ज्यादा महत्वपूर्ण होता है तो ये समाज ने तय किया है राजसत्ता ने नहीं, आपके प्रश्न में ही उत्तर भी निहित है अगर भागीदारी के लिए आप जगह सुरक्षित कर सकते है तब राष्ट्रिय व् क्षेत्रीय आधार पर सांस्कृतिक तिथि पर्वो में भी उसी परिपाटी को निभाना होगा, संख्या महत्वपूर्ण नहीं .


गाँधी की राह पर दिल्ली के दीवाने ..



गांधी जी ने देश के तट पर बिखरे नमक को देश की जनता से जोड़कर सात समुन्दरो तक फैले ब्रिटिश हुकूमत की मनमानी को चुनौती दे दी, कद में केजरीवाल बेशक गांधी ना हो पर कालोनियों में बेतरतीब तारो के जाल में जबरदस्ती तार जोड़कर वे ऐसी ही कोशिश बिजली कंपनियों की मनमानी पर कर रहे है. अब देखना है की शिंदे जी की दिल्ली पुलिस कब तक बर्दाश्त करती है.

वैसे कपिल सिब्बल के खिलाफ किरण बेदी, संदीप दीक्षित के खिलाफ केजरीवाल , सज्जन के भाई रमेश कुमार के खिलाफ मनीष शिशोदिया अगले लोकसभा में भाजपा कांग्रेस को संयुक्त रूप से झटका दे सकते है और शीला के बाद भाजपा से विजय गोयल के मुख्यमंत्री बनने के सपने पर भी चोट कर सकते है इसी को भांप विजय गोयल तो केजरीवाल के साथ बिजली दफ्तर हाजरी लगा आये, कांग्रेस भाजपा के 'केजरीवाल' फैक्टर के डर को देख खुश है.

दिल्ली के अलावा काम करने से नुक्सान ही होगा क्यूंकि 'सब चोर है' की विचारधारा यही चल पायेगी . श्रमिक आन्दोलन, सामाजिक न्याय , परिवार व् सामन्ती परंपरा के अलावा अब नेता मीडिया से भी निकलते है, जिनका स्तर व् असर मीडिया की व्यापकता पर निर्भर होती है. मीडिया के बाबु जो हार्वर्ड या कर्नीज से पढ़कर आये है उनकी मुश्किल को भी समझिये, रुरल टूरिस्म तक तो ठीक है पर सरोकार की बात मत कीजिये जब नेता, इंजीनीयर डाक्टर, अध्यापक, प्रशासक ही नहीं जा रहे तो मेनस्ट्रीम के बड़े पत्रकार क्यों जाए भला, इसलिए नुक्कड़ में लंगर डाल कर बिजली लेना भी खबर है और जल में पैठे पाँव की पंद्रह दिन की गलन भी कम है. वैसे भी विज्ञापन टी वी और अखबार शहरीयो के लिए है गाँव की जरुरत ही क्या है.

भ्रष्टाचार की किसी भी लड़ाई, आवाज या राजनीतिक पहल की हार के प्रति हम कितने आश्वस्त है ये अरविन्द केजरीवाल के प्रयासों को फिसड्डी साबित करने के हमारे प्रयासों से पता चल गया.

सामाजिक संगठन से राजनीतिक संगठन की बात चली है तो इतिहास भी टटोला जाय बसपा के उद्भव के पीछें एक सामाजिक संगठन की कितनी बड़ी भूमिका है ये किसी से छुपा नहीं, जनसंघ भी संघ से निकला, भारत में भी विश्व भर की तरह या तो फेथ बेस्ड एन०जी०ओं० है या फिर साम्यवाद बेस्ड एन०जी० ओं० है, इन साम्यवादी एन०जी० ओं० के जनांदोलन और फिर बाद में उन्ही आन्दोलनों से राजनीतिक दखल भी किसी से छुपा नहीं. कोई भी संगठन आपसी विशवास व् सम विचारों से बढ़ते है, पैसे से पल्लवित होते है और राजनीति से सत्तानाशीन होते है.

आज कल की विकल्पहीन सियासी परिदृश्य में दो ही राह है, या तो अजित दादा को थाम लीजिये या फिर गडकरी को दोनों को नहीं थाम सकते तो साम्यवादी हो जाइए, जिसके अपने घाटे है इसमें बुद्धिजीवी मिल जायेंगे पर माध्यम वर्ग नहीं. अब माध्यम वर्ग ना होने की त्रासदी क्या होती है ये आजादी के वक्त पलायन से उन्हें खो चुके मुस्लिम समाज से पूछिए, इसलिए मुझे तो माध्यम वर्ग की इस कोशिश पर यकीन है. संदेह है तो बस संगठन के विस्तार पर है उसके लिए सरदार पटेल या दीनदयाल उपाध्याय कहा से लायेंगे केजरीवाल...

Friday, September 30, 2011

मूक समाज में जान की कीमत सिर्फ 27 रूपए !

दो जुनूनियो ने 'बीमारू' राज्य से वैभव नगरी गुरुगाँव मजदूरी करने आये, एक टोलकर्मी को महज इस लिए मार दिया क्यूंकि वो उनसे टोल मांगने की हिमाकत कर रहा था. वैसे समाज के लिए ये एक और न्यूज़ स्टोरी है


जान की कीमत लगा दी गई है मात्र २७ रुपये, इससे सस्ती कीमत पर आपको जान इस महंगाई के युग में कही नहीं मिलेगी. यहाँ इस जूनून के बाज़ार में जान सुलभ है, यहाँ हर तरह की जान मिल जायेगी, तरह तरह से ली जाने वाली जान बन्दुक गोली , तलवार, त्रिशूल, मजहबी जूनून, रोड रेज, या दहेजी सब उपलब्ध है. इस बाज़ार में संवेदना, पीड़ा दुर्लभ कमोडिटी है तब ऐसे में जुनूनी करें भी तो क्या करें व्यापार तो करना ही है ना, सो जान का कारोबार ही सही.

इस मार्केट में किसी ने ये नियम नहीं लिखा की की जान लेना पाप है, जान की कीमत लगाना गुनाह है. इस बाज़ार में इंसानियत शर्मिंदा होना किसी को मालूम नहीं यहाँ इंसानियत के वजूद को अभी जन्म लेना है. अभी वक़्त आना है की किसी बेवा, माँ या मजलूम बच्चो के बारें में सोचा जा सके, असल में हमारी तिजारत शुरू ही वह से होती है जहा इन जैसे मजलूमों की मजबूरियाँ का आगाज़ होता है .

कुछ लोग चाँद सी उंचाई को तय कर चुकें है और कुछ नैनो तकनीकि जैसे सूक्ष्म हो गयें है पर शुक्र है इस जुनूनी बाज़ार पर इसका कोई असर नहीं पड़ा है यहाँ आज भी जुनूनी जात-पात , उंच-नीच , धर्म-बिरादरी, झूठी- शान रिवायत के आदिम युग में है जहाँ इंसान ही इंसान का शिकार कर रहा है और सरलता से जाने मुहैय्या करा रहा है.

ये 'मानवता' नामक केमिकल लोचा ही असल में सब बुराइयों की जड़ है, पर इससे किसी जुनूनी पर इसका कोई असर नहीं होता. इन पर जब भी मुश्किलें या जूनून सवार होता है ये बंदूक ले स्कूलों में फायरिंग कर देतें है या चुपकें से कही धमाके कर हजारो को बिलखता छोड़ निकल जाते है, इन्हें तो बस जाने चाहियें. इनकें यहाँ अभी भी गीता कुरान का पाठ या इंसानी हकूको के मतलब समझायें जाने जरूरी नहीं समझे गए है. यहाँ कोई किताब ये नहीं कहती की एक बेगुनाह को मारना पूरी इंसानियत को मारने के समान है.

लेकिन फिर भी ये जुनूनी उन समाजो से बेहतर है जो इन सब बातों को पढने लिखने सुनने और मानने का दावा करतें है पर इंसान की जान को रद्दी समझतें है. ये ऐसे सफेदपोश जुल्म करते है की बदस्तूर हिटलर, लादेन, सद्दाम, प्रभाकरण दिए जा सके. ये सफेदपोश है अभिजय्त्य है सत्तासुधा प्राप्त है वे इन जुनूनियों पर जंगली होने का आरोप लगाते है पर वे सब भूल जाते है की वे ज्यादा बडे गुनाहगार है. वे सब चुप खड़ें रहतें है जब कोई दसें का शिकार हो छटपटाता सड़क पर पड़ा रहता है, वे चुप रहतें है जब अपाहिज कन्या, रेल कम्पार्टमेंट में रुसवा होती है, वे चुप रहतें है, जब कभी कोई 'सनकी भीड़' मजलूमों पर टूट पड़ती है वे घरो में दुबक जातें है, क्योंकि वे भगत सिंह या संदीप उन्नीकृष्णन नहीं, वे 'सभ्य' है.

झाँके, निहारे अपने को आइने में, और पूछे अपने आप से क्यों हज़ारो की भीड़ महिलाओं को नग्न कर घुमाती है, क्यूँ पुलिस अधिकारी एक विक्षिप्त को पीटता है तब हम ताली बजाकर मजा लेतें है, फिर क्यों हम उस जुनूनी को इंसानियत का दुश्मन कहें जो इंसानी जान को २७ रुपये के मोल में तौलता है.

क्या उस टोल पर गाड़ियों की कतार में कोई इंसान नहीं था, क्या भरी टोल पर हर कोई जुनूनी था जानवर था या सारे अंधे वहां गाड़ी चला रहे थे, ये सवाल है उस तीन महीने की सुहागन जो अब विधवा कहलाने को अभिशप्त होगी, उस सभ्य समाज से जो उस जुनूनी से ज्यादा पाक साफ़ है. मानो वो जुनूनी इन खामोश सभ्यों के मुंह पर तमाचा मारकर कह गया हो तुम लोग ख़ाक जीतें हो, यूँही कहतें हो जान अनमोल है बेशकीमती है कहतें है. ये दुनिया तुम्हारा नहीं हमारा बाज़ार है और यहाँ जुनूनी कानून ही चलेगा, जब चाहें जैसे चाहें जान की कीमत लगा सकतें है. गोया तुम्हारें सफेदपोश उजालों की जानिब कहाँ जिन्दगी है, दहकती सुबह ,खौलता आसमाँ है, तुम्हारी खामोशी की रोशनी में बहुत इनकी आस जी चुकी हैं

http://www.youtube.com/watch?v=MoNb3vx94gE

Wednesday, September 21, 2011

भविष्य की इबारत लिखती तीन कहानियां

इस इबारत की पहली कहानी

धृतराष्ट्र के 'कृष्ण' घिर गए है, जनता पार्टी नेता सुब्रह्मण्यम स्वामी ने आज 21 सितम्बर 2011 को सुप्रीम कोर्ट में एक पत्र दिखाया जो 25 मार्च, 2011 को प्रणब दा के वित्त मंत्रालय ने प्रधानमंत्री कार्यालय को लिखा था . उसमे लिखा था कि अगर पूर्व वित्तमंत्री चाहते तो, 2G स्पेक्ट्रम की 'पहले आओ, पहले पाओ' की जगह उचित कीमत पर नीलामी की जा सकती थी, यानि पत्र के जरिये प्रणब दा ने उस समय के वित्तमंत्री पी चिदंबरम के ऊपर सारी जिम्मेवारी डाल दी थी. प्रधानमंत्री कार्यालय से उदय गए इस पत्र से अब ये जानकारी सार्वजनिक हो गयी है तो सवाल खड़ें हुए है, अगर सवाल है तो स्वाभाविक रूप से मीडिया और देश में वे उठेंगे ही, फिर लाजमी है की बचने के लिए कुछ गिरफ्तारिया या इस्तीफे होंगे. कथा सार मनमोहन दौर अब गया समझिये , ऐसे में अगर जोड़ तोड़ कर कांग्रेस की सरकार बनती भी है तो उस सरकार का नेतृत्व राहुल न करना चाहें तब प्रणब , चिदंबरम और अंटोनी की प्रधानमंत्री पद के सबसे मजबूत दावेदार है फिलहाल इस रेस में अब प्रणब दा अपने इस पैंतरे से सबसे आगे हो गयें है.

इस हफ्ते एक बात और साबित हुई है की सीताराम केसरी दौर के बाद सोनिया नेतृत्व अपने सबसे कमजोर स्तिथि में पहुँच गया है जहा उनके मंत्रियो की अनबन सार्वजानिक हो गयी है. ऐसा नहीं की इनका अंदेशा जनता को पहले नहीं था अभी हाल फिलहाल में अन्ना आन्दोलन के दौरान पूर्व इन्कम टैक्स कमिश्नर विश्वबंधु गुप्ता के अनुमानों से भी यही लगा था, जब उन्होंने कहा था आज की राहुल गाँधी को चिदंबरम और सिब्बल ने अन्ना से बात करने से रोक लिया है और वे दोनों ही अन्ना पर कड़ें फैसले चाहते है ,शायद इसी बात की तरफ इशारा इसी हफ्ते किरण बेदी के एक ब्यान से भी होती है जब उन्होंने कहा था की राहुल ने हमें निराश किया था. अन्ना आन्दोलन के मुश्किल वक्त में कांग्रेस की तरफ इन दोनों से इतर नारायणसामी जी ने लोकपाल मुद्दे पर बागडोर संभाली थी, फिर जब संसद सत्र चालु हुआ तब कही जाकर चिदंबरम के उलट सोनिया ने प्रणब दा की अगुवाई में लोकसभा में अन्ना के प्रति नरम रुख अपनाने की राय को तरजीह दी. वैसे चिदंबरम प्रणब के इन पैंतरों से वाकिफ नहीं थे, ऐसा शायद ना हो और हो सकता है इसी पत्र की सुचना के बाद ही प्रणब के कांफ्रेंस हाल में मायक्रोफोन लगा, बगिंग हुई हो. उस वक़्त भी वित्त मंत्रालय का शक गृह मंत्रालय पर था मगर दबी छुपी जुबान में और दो मंत्रियो के टकराव के पहले संकेत मिले थे वो मामला तो रफा दफा हुआ पर स्वामी द्वारा इस प्रत्यक्ष प्रमाण के बाद तो इन सारे कयासों को विराम लगा दिया है के सब कुछ शांत है सरकार में.

इस इबारत की दुसरी कहानी

इस दूसरी कहानी के महानायक है श्री लाल कृष्ण आडवाणी जिनके लिए शायद नायक शब्द छोटा हो, क्योंकी अपने महत्वाकांक्षा के रथ पर कोई उनसा ही विरला इस उम्र में सवार हो सकता है. बचपन में एक कहानी पढ़ी थी की कैसे एक बादशाह जो की दक्षिण भारत विजय अभियान पर थे, ने गुप्तचरों से ये जानने के बाद की दुश्मन की सेना बड़ी विशाल है इस बात पर उन्होंने युद्ध किये बिना वापस लौटने का मन बनाया था. अपने विवेक को आगे करते हुए उन्होंने वापस जाने से पहले एक बार दुश्मन सेना को अपनी नज़र से आंकने का फैसला किया . वे दबे छुपे रूप में विरोधी कैम्प में गए, वहा रात के अँधेरे में उन्होंने देखा की दक्कन की सेना में अलग अलग चूल्हे जल रहे थे , उन्होने ये देख इस बात का अंदाजा लगाने में ज्यादा समय नहीं लिया की जाति बिरादरी में बँटी हुई ये सेना इकट्ठे होकर एक टीम की तरह से लड़ नहीं सकती और अगली सुबह उन्होंने वाकई वो युद्ध जीत लिया. फिल्म चक दे के कबीर खान की लडकियों अपनी हॉकी टीम को राज्य, भाषाई तौर पर बँटी पाती तो उस कमजोर आंकी जाने वाली टीम को कभी अंतर्राष्ट्रीय मुकाबला जीता नहीं सकती थी. एक दो बात जो फिल्मकार दिखाना भूल गए या विवादों के पचड़ें में नहीं पड़ना चाहते थे, इसलिए शायद उसको नहीं दिखाया वो था जाति और मज़हब में टीम का बंटना. लगभग हर भारतीय टीम इन चार चीजों पर बंट-सिमट चुकी है , तब ऐसे में भारतीय राजनैतिक टीम किस प्रकार चीनी ड्रैगन का सामना कर सकेगी . ये चीनी ड्रैगन जो हमारे देश को पर्ल स्ट्रिंग यानी मोती की माला मे फाँस रहा है. इस चीनी माला, जिसके मोती है राष्ट्रपति प्रेमदास का संसदीय क्षेत्र व् बंदरगाह हम्बनटोटा (श्रीलंका ), बंदरगाह चिट्टागाँव (बंगलादेश), बन्दरगाह ग्वादर (बलोचिस्तान) , नौसैनिक अड्डे कोको द्वीप (ब्रह्मदेश) हैं भारतीय तेल, रसद व् अन्य नैविक सुविधाओं का गला कभी भी घोंट सकता हैं. ये चीनी ड्रैगन पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में मजदूरों की जगह सेना कर्मी भेज रहा है , तमांग लद्दाख में हमारी चौकियो व् बंकरों को उड़ा देता हैं, जिसके षड़यंत्र के ताज़ा संकेत हमारे सामरिक मित्र विएतनाम की संप्रभुता पर हो रहे हमलें और हमारी उर्जा के ताज़ातरीन स्त्रोत दक्षिण चीनी सागर में अंकुश लागने की धमकी हैं. साथ ही एक साल पहले जाहिर हुई चीनी थिंक टैंक की वो रिपोर्ट जिसमे चीन में बढ़ती हुई भारत के प्रती नफरत व् चीन के तेज़ी से बिगड्तें हुए आन्तरिक हालात उसकी व्यापार नीति , श्रम नीति और सामाजिक नीति में बढते हुए बोझ व् उसका बढ़ता क्षेत्रीय असंतोष , इन से ध्यान हटाने के लिए चीन की जल्द ही भारत से युद्ध हो सकने की भविष्यवाणी , भारत को तैयार रहने के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण सन्देश है

अब ऐसी परिस्तिथी में जब दुश्मन ललकार रहा हो तब दूध- बादाम- च्यवनप्राश खाकर अपने शरीर को मजबूत बनाने की जगह क्या आडवाणीजी की ये रथ यात्रा देश के धार्मिक ताने बाने को कमजोर नहीं कर देगी. इन मुश्किल हालातों में ,नेहरु को पंचशील मात्र का जाप कर तन्द्रा में लीन होकर चीनी आहट को नकारने का आरोप लगाने वालो को मैं ये बता दूँ की ये कोई आमिर की फिल्म नहीं की जहा उन्हें अपना घर बचाने के लिए भारत को किसी सलीम की जरूरत नहीं.

इस इबारत की तीसरी कहानी

अब जब पहली कहानी का सार ये था की मनमोहन सिंह की इमानदारी को कॉमन वैल्थ का दाग लग चुका है और उनके अर्थशास्त्रीय ज्ञान पर महंगाई का काला बादल छा गया है और इन दोनों बातो से उनके उस दावे की जिसमे उन्होंने कहा था के 'मैं कमजोर प्रधान मंत्री नहीं' की हवा निकल गयी है. जनता जनार्दन दबे छिपे रूप से राजा, और चिदंबरम वाले २ जी घोटाले पर उनकी धीमीगति से आगे बढने पर और जानते बुझते वाले सहयोगी दलों के मंत्रियो के भ्रस्टाचार पर मौन धारण करने पर उनके धृतराष्ट्र होने बात करने लगी हो तब ऐसे में उनका तीसरी बार जीतकर आना संभव नहीं लग रहा है . विकिलीक्स पहलें ही इस सरकार और सोनिया के नेतृत्व को कमजोर बता चुके है, प्रणब- चिदम्बरम की टकराहट, जगन्मोहन जैसे राजनैतिक नौसीखिए की बगावत, गुरुदास कामत का मंत्रिपरिषद त्याग से यही ये सिद्ध भी हो रहा है बाकी की पोल अन्ना आन्दोलन खोल चुका है. सरकार की चंहु ओर फजीहत हो रही है, उसके बचाव में अक्सर खड़ें दिखाए देने वाले समर्थक क्षेत्रीय दल के प्रमुखों जैसे लालू, करूणानिधि और शरद का कद खुद कांग्रेस कम कर चुकी है और सरकार के प्रति उदासीन हो चुकें है. मौजूदा समय में जो युपीयें सरकार कभी विपक्ष के कमजोर होने पर फूली रहती थी , हताशा में है. ऐसे में तीसरी कहानी के दो सूत्रधार एंट्री लेतें है दोनों ही विपक्ष की तरफ से खाली पड़ें प्रधानमंत्री पद की वैकल्पिक लड़ाई में कूद चुकें है एक ने अभी अभी राजनैतिक यज्ञ संपन्न किया है और उन्होंने अपनी कड़क हिंदुत्व की छवि की आहुति इस यज्ञ में डाली है साथ ही अपनी विजय के अश्वमेध को भी दौडाने की भी घोषणा की है. वहीँ फर्स्ट मूवर के फायदे को खो चुका दूसरा सूत्रधार जो दूर बैठा पहले सूत्रधार का मखौल उड़ा रहा था, अपने प्रतिद्वंदी सूत्रधार के यज्ञ को मिले समर्थन से, कही किंग मेकर लोग दिग्भ्रमित न हो जायें तो उसने भी अपने अश्वमेघ की हुंकार भर दी है.

जी हां ये अश्वमेध बेतिया, बिहार से शुरू होगा अगले महीने और जिसके सूत्रधार है बिहार के मुख्यमंत्री नितीश कुमार जो पहले यज्ञ करने वाले सूत्रधार गुजरात के मुख्यमंत्री नरेन्द्र मोदी को पटखनी दे विपक्ष के जितने की स्तिथि में प्रधानमंत्री पद के दावेदार बन सकते है. प्रधान मंत्री पद का बन्दर बाँट नहीं हो सकता इस लिए दोनों अपनी अपनी मजबूती सिद्ध करने चल पडे है एक संघ के आशीर्वाद तले है तो दूसरा सेकुलरवाद से पोषित है. जंगल का नियम है एक को हटना होगा देखें संघ और सेकुलरवाद की इस अन्दुरुनी लड़ाई में विजय किसे मिलेगी