ब्लाग्मंत्र : जिस तरह आंसू के लिए मिर्च जरूरी नहीं, वैसे ही बुद्धिमता सिद्ध करने के लिए ज्यादा से ज्यादा कमेंट्स व् उच्च्श्रलंखता जरूरी नहीं

Monday, October 8, 2012

लोकनाथ गली के मिठाई और इलाहाबाद की अगुवाई

कभी छात्र राजनीति के परचम  रहे   इलाहाबाद विश्वविद्यालय छात्रसंघ के  चुनाव बड़ी ही खामोशी से निकल गए, जेएनयु व् दिल्ली  विश्वविद्यालय छात्रसंघ के छात्रसंघ चुनाव से कम महत्वपूर्ण नहीं है इलाहबाद  विश्वविद्यालय छात्रसंघ के चुनाव पर इसे सुलभता कहे या अनाकर्षण की इलाहाबाद में संपन्न हुए इन चुनावों को व्यापक कवरेज नहीं मिली वो भी जब, जबकि इस  विश्वविद्यालय  व्  छात्रसंघ  के कई छात्र आज पत्रकारिता और राजनीति दोनों के शीर्ष  पर बैठे है.कोई अपवाद ना ना बनते हुए मुझे भी डी जी की पोस्टो से ही खबरे  मिलती रही है. कल चुनाव के नतीजें  भी आ गए है जी ने चुनाव जीत लिया है  वे अध्यक्ष पद पर समाजवादी छात्र सभा के प्रत्याशी के रूप में खड़े थे उन्हें कुल    2,543 वोट मिले तो उनके निकटतम प्रत्याशी अभिषेक  सिंह ' सोनू' को 1491 वोट  मिले उनके साथ ही 28 सालो बाद कोई महिला उपाध्यक्ष  चुनी गयी है साथ ही ये  आइसा के लिए भी कामयाबी का वक़्त है, शालू ने ये पद  अपने निकटतम प्रत्याशी आलोक  कुमार  सिंह से  925 वोटो से जीता  है    जी, आइसा की  एक और जीत  पर ज़रा ध्यान दीजिये.

इन सब बातो के अलावा इन चुनावों में दुखद बात के रूप में ये उभरी के इन चुनावों में  पहली  बार गोलीबारी करने की वजह से गैंग्स्टर एक्ट में दो  छात्रों को जेल में भेजा गया हो और दोनों हेई चुनावो में प्रत्याशी रहे हो, फिर वही से बैठे बैठे  छात्र  चुनाव जीत  गया हो. गिरफ्तारी और आरोप  सिद्ध  ना होने   के तकनिकी आधार पर ही सही विश्वविद्यालय ने महामंत्री पद पर  चुनाव लड़ रहे अभिषेक सिंह माइकल को चुनाव लड़ने की इजाजत दी जिसमे वे  विजयी भी  हुए हैं. अन्य महत्वपूर्ण पदों में संयुक्त मंत्री पद पर गयाशंकर यादव ने काफी कांटे की टक्कर के बाद अंकिता  रानी  जैसवाल को 171   वोटो से हरा दिया यादव को कुल 1,677 वोट मिले व् जैसवाल को 1,506 वोतेस साथ ही इसी पद पर  मोहम्मद  गौस  इदरीसी ने भी 1,024 वोट पाकर अपनी दमदार उपस्तिथि का इशारा से दिया. सांस्कृतिक मंत्री पद पर देवंद्र मणि मिश्र सवाराधिक अंतर से विजयी रहनी वाले प्रत्याशी बने उन्होंने  आकांक्षा  मिश्र को करीब 1,398 वोटो से हराया .

गौरतलब बात ये है की एम् ए (दर्शन शास्त्र) के ही अध्यक्ष व् सांस्कृतिक मंत्री अब ऐसे में इन दोनों से इलाबाद विश्वविद्यालय में छात्र राजनीति में हो रहे सांस्कृतिक पतन पर ख़ासा काम करने की जिम्मेवारी रहेगी.

अपने ही खून से चले इनका इंजन धकाधक


प्रकाश झा तुस्सी ग्रेट हो अभी उनकी आगामी फिल्म चक्रव्यूह का ट्रेलर देखा, देखने से लगता है उन्होंने जनवादी नाट्य को सजीवता से परदे पर रखा है. सम्यक और जनवादी होने के लिए क्रन्तिकारी होना जरूरी नहीं, जरूरत बस उस दृष्टी, उस विश्वास के साथ लगे रहने की है जो सम्यक ही नहीं शाश्वत हो.

बहुजन क्रान्ति के प्रेणता : महात्मा गाँधी



नमक आन्दोलन सही मायनों में पहली बहुजन क्रान्ति है जब गाँधी जी कहते है 1 लाख ब्रिटिश 35 करोड़ भारतीयों को गुलाम नहीं बना सकते, अपना कानून नहीं थोप सकते. 'भारत का नमक भारत का है' कह कर अंग्रेज़ी साम्राज्य की नींव हिलाने वाले गाँधी जी ने भारत के बहुजन को उपनिवेशिक अल्पजन के कानून को अस्वीकार करने के लिए प्रेरित किया. बाद में सविनय अवज्ञा आन्दोलन भी उसी तर्ज पर चला जहा 'ब्रिटिश भारत' की उपनिवेशवाद से त्रस्त बहुसंख्यक जनता ने समर्थन किया.गांधीजी अहिंसावादी,समाजवादी, राष्ट्रवादी, ग्राम्यवादी, स्वावलंबनवादी तो शायद रहे ही होंगे उनके दर्शन से ऐसा दिखाई भी देता है, पर साम्यवादी थे की नहीं इस बात का पक्का सबूत नहीं है पर वे निश्चित रूप से आज की इस व्यवस्था से भी खुश नहीं होते.

आज गांधी जयंती है , सो बहुत सारे कार्यक्रम होंगे कुछ सरकारी कुछ सरकार की कृपा दृष्टी के लिए , बहुत सारे लोग तो शनिवार से ही छुट्टियां मनाने के लिए निकल गए है तो कुछ घर में ही राष्ट्रीय अवकाश मन रहे है .आभासी दुनिया भी प्रयोजन पड़ने पर सक्रीय हो पड़ता है इसलिए वह भी खूब दो अक्टूबरमय हो जायेगा बहुत सारी पोस्ट्स गढ़ी व् अपनी वाल पर जड़ी भी की जायेंगी, यानी कुल मिलाकर गांधीजी हमारे अंतःकरण पर छाए रहेंगे .







ये चित्र न्यूजीलैंड के मशहूर फोटोग्राफर ब्रायन ब्रेक ने सन 1961 में छपी इंडिया - बाई जोए डेविड ब्राउन एंड एडिटर्स इन लाइफ नाम की पुस्तक के कवर के लिए लिया था. ये चित्र भी यही बात कहना चाहता है की फूल माला ,अगरबत्ती लगा कर नेताओ रहनुमाओं को पूजने की अपेक्षा उनके आदर्शो को पूजना पड़ेगा, लगभग व्यंग्य करते हुए चित्र में लिखा गया है की" लोग हर बात में, गांधी जी को आड़ बना लेते है और अपने राजकर्मो में "ऐसा गांधी जी ने कहा था " जोड़ देते है. सरकार अपनी नीतियों के लिए विपक्ष अपने विरोध के लिए सब उसी काम को दिखावे की तरह कर रहे है."

अब जरा याद कीजिये की ये ना केवल नेता बल्कि हम खुद भी करते है, प्याज 20 रुपये किलो से 30 हो गया है रेल किराया नहीं बढाया क्यूंकि वोटर नाराज़ हो जाएगा पर रेल में माल ढुलाई का किराया बढ़ा दिया सो नाशिक से आने वाला प्याज दस रुपये महंगा हो गया इसी तरह से डीजल का रेट बढ़ा तो हिमाचल के सेब व् पहाडी आलू महंगे हो गए.1961 में जो बात तस्वीर में कही है वो आज भी दिखती है, चाहे वो संसद में उपद्रव हो या महारष्ट्र में सिंचाई राष्ट्रवादी और गांधीवादी दोनों ही मिलजुलकर लीकेज युक्त तंत्र की यथास्तिथिवाद बनाये हुए है. मन में रोष आता है फिर सोचते है छोड़ यार,सब चोर है, गांधीजी से सत्य के लिए जुझारूपन से अड़ने का बात को छोड़ पिकनिक मानना ज्यादा सुहाता है. निजी जीवन में रघुपति राघव, राजा राम,जितनी सैलरी, उससे आधा काम करने के बाद गांधी व् उनके दर्शन को पुराने जमाने की बात कहेंगे. गांधी जी को प्रासंगिक बनाने के लिए कोई नया तामझाम नहीं करना है, बस अपनी बात को रखना है, गांधीवाद कोई राजनीति नहीं है, समाज व्यवस्था नहीं ये तो बस वो जादुई मन्त्र है जिसने हमें संदेह की स्तिथि में या हमारे अहम् के हावी होने पर उबरने का सबसे आसान तरीका दिया है, ऐसे वक़्त में सबसे गरीब और सबसे कमजोर आदमी का चेहरा याद कर, अपने आप से किया सवाल की क्या मेरे इस कदम से उस आदमी को कोई फ़ायदा पहुंचेगा ही असल में गांधीवाद है

जेंटलमेंन का गेम नहीं है राजनीति

"ये यूपीए सरकार है बॉस, न तमीज से सरकार चलाया जाता है, और न तमीज से बोला जाता है".

उनकी बात में दम है जिस तरह से पिछले दिनों प्रवक्ता मनीष तिवारी, महासचिव दिग्विजय सिंह जी, कबिनेट मंत्री बेनी प्रसाद वर्मा जी और आज श्रीप्रकाश जायसवाल जी ... लगता है घोटालो ने सवाल इतने खड़े कर दिए है की जवाब देते नहीं बन रहा सो बार बार जुबान फिसल जाती है. शाम को जब सैर से लौटी तब शायद न्यूज एक्सप्
रेस पर, बा (कस्तूरबा गांधी) व् महात्मा गांधी के 62 साला रिश्तो पर एक संस्मरण आ रहा था ... रिश्तो की गहराई से आत्मविभोर हो गयी, घर में ही कहा 62 साला रिश्ता आजकल 62 हफ्ते भी भारी हो जाते है, फिर मंत्रीजी बात सुनी मन खिन्न हो गया और कलम चल पड़ी ... लिख रही हूँ अगर पहुँच सके तो गांधीवाद की राजनीति करने वाले कम से कम आनुष्ठानिक रूप से ही सही आज तो संपूर्ण गांधी वांग्मय का पाठ कर लेते.

ताज़ा विवाद की शुरवात मंदिर  की तुलना टायलेट से कर जयराम ने की है
 

गुजरात गाथा



साल की शुरुवात यूपी चुनावों के साथ हुई थी तब भी ऐसी ही श्रंखला वाल पर डाली थी अब साल का अंत भी चुनावो के साथ हो रहा है. चुनावी बिगुल फूंक दिया गया है भाजपा शासित के दो राज्य हिमाचल और गुजरात में चुनाव है, सरगर्मिया शुरू है. दशहरा दिवाली के साथ ही चुनाव भी काफी गुंजायमान होंगे पटाखो की गूंज तो अभी से सुनायी भी देनी शुरू हो गयी है. परसों नमो का छोड़ा राकेट 10 जनपथ से यु टर
्न लेकर वापिस नमो के छज्जे में फटा तब फिर उसके बाद अपने आँगन में 10 जनपथ वालो का अनार जलाना तो बनता ही है.

मौत के सौदागर वाले व्यक्तिगत हमले से पिछली बार मिली किरकिरी से दूर रहने का नतीजा है की इस बार हमला मुद्दों पर हुआ है. बी के हरिप्रसाद ने पिछला चुनाव व्यक्तिवादी कर दिया था इस बार मोढवाडिया सरकारी कामकाज की बखिया उधेड़ रहे है. परसों के नमो ने व्यक्तिगत हमले कर चुनाव को उसी बात को दोहराना चाह रहे थे पर कांग्रेस इस बार सतर्क है, नमो को उनके अखाड़े में लड्ने की बजाये अपने मैदान में ललकारा गया है.

नमो इस बार ना सिर्फ गुजरात के लिए बल्कि दिल्ली की दावेदारी के लिए भी लड़ेंगे गुजरात है तो पूरे देश में मीडिया कवर करेगा, गुजरात का चुनाव यूपी चुनावों की तरह ही राष्ट्रव्यापक होगा , नमो ने भी गुजराती छोड़ राष्ट्रीय स्तर के लिए हिंदी में भाषण शुरू कर दिया है यानी चुनावी भाषण के जरिये पूरे देश से मुखातिब होंगे. जब वे ऐसा करेंगे तो कुछ उनके अपनी पार्टी के दिल्ली में बैठे साथीयों को उनके बढ़ते कद से चिंता हो जायेगी फिर अल्पसंख्यको के सारे हितैषी अपने अपने डमरू बजा तमाशा कर उनको और कवरेज देंगे.

अंत में कल दिबांग कह रहे थे की इस बार मोदी हिन्दू मुस्लिम का ध्रुवीकरण नहीं कर सकते क्यूंकि ये ध्रुवीकरण 2014 में उनको प्रधानमन्त्री पद की दौड़ में पीछे कर देगा .... सो कुल मिलाकर अगर कांग्रेस की रणनीति ज़मीनी मुद्दों पर हमले की रही तब नमो की मुश्किलें बढ़ी समझिये.

ऍफ़० डी०आई० और राष्ट्रिय राजनीति का चरित्र

3 इडियट्स में आमिर खान : ये चटनी बड़ी निराली है, ये लोगो के चरित्र पता करने के काम आती है

2 यूपीए में मनमोहन सिंह : ये ऍफ़डीआई बड़ी निराली है, ये पार्टियों के चरित्र पता करने के काम आती है

जनसत्ता के वरिष्ठ पत्रकार शैलेन्द्र श्रीवास्तव जी लिखतें है "आलोचना और विरोध की परवाह किए बगैर इस सरकार ने पेंशन में 26 फीसद एफडीआई को मंजूरी दे दी और बीमा क्षेत्र में एफडीआई की सीमा
 को 26 फीसद से बढ़ाकर 49 फीसद कर दिया। प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट की बैठक में यह फैसला इससे पहले सरकार ने 14 सितंबर को मल्टी ब्रांड रिटेल में 51 प्रतिशत एफडीआई की मंजूरी दी थी। साथी ही नागरिक उड्डयन क्षेत्र में एफडीआई नियमों में और ढील देने का फैसला किया था। क्या गजब है कि कथित आर्थिक सुधारों पर दूसरे दौर के फैसले से पहले ही मुख्य विपक्षी पार्टी भाजपा,नामदल, तृणमूल कांग्रेस, समाजवादी पार्टी, बहुजन समाज पार्टी, बीजू जनता दल आदि ने बीमा और पेंशन में एफडीआई को मंजूरी का विरोध करने का ऐलान किया था। पर सरकार को किसी की परवाह नहीं। जाहिर है इस फैसले का विरोध तय है। विपक्षी दल इस फैसले की निंदा कर रहे हैं।"

सवाल ये है की क्या हर बार की तरह वे इस बार भी बस बाहर सरकार की निंदा करेंगे और संसद के अंदर सरकार का समर्थन ?

रियल एस्टेट के अनरियल रिश्ते


कांग्रेस पार्टी की सबसे ताकतवर नेता और अध्यक्ष सोनिया गांधी जी के दामाद रॉबर्ट वाड्रा भारत के चंद  प्रतिभाशाली लोगो में है जो व्यसाय खासकर रियल एस्टेट की दुनिया में उभरता सितारा बनकर उभरें है. राजनेताओ के रिश्तीदारो ने राज पदों पर मुनाफ़ा कमाया हो यह कोई नयी बात नहीं पडोसी मुल्क में आसिफ अली ज़रदारी को बेनजीर के शासनकाल में मि० टेन परसेंट कहलाते थे, संजय गांधी ने जिस तरह मारुती में भूमिका निभाई कुछ कुछ वैसी ही व्यावसायिक भूमिका इंडोनेशिया के राष्ट्रपति सुहार्तो के पुत्र हुतोमो  ''टोम्मी '' मंडलापुत्र ने निभानी चाहि जिसके फलस्वरूप उन्हें राष्ट् से भगोड़ा तक घोषित होना पड़ा, खुद राजनीति में आने से पूर्व राहुल गांधी अपनी आई टी कंपनी चला चुके है .

हैंडीक्राफ्ट और कस्टम ज्वैलरी का सामान्य व्यवसाय करने वाले राबर्ट ने  धीरे धीरे रियल्टी सेक्टर में  एंट्री की जिसमे उनकी मदद  देश के सबसे बड़े प्रॉपर्टी डेवलपर डीएलएफ ने की, जिसने ना सिर्फ तथाकथित रूप से अडवांस या बिना गिरवी रखे कर्ज दिया साथ ही  कंपनी ने रॉबर्ट का अपना हिस्सेदार भी बनाया. बस इसी बात से लैस होकर गांधी जयंती से नेता बने अरविन्द केजरीवाल ने  प्रेस कांफ्रेंस कर जनता के सामने ये तथ्य रख कर  दावा किया कि वाड्रा की पांच कंपनियों ने बिना कोई कारोबार किए 50 लाख रुपये लगाकर 300 करोड़ की जायदाद अर्जित कर ली है जिसके प्रमाण के रूप में वे कंपनी शुरू करते वक़्त पूंजी जिसका विवरण वाड्रा ने कंपनी  पंजीयक के दस्तावेजो में की है. तीन साल में वाड्रा के  पास 300 करोड़ की संपत्ति आ गई, जिसकी मौजूदा बाजार कीमत 500 करोड़ बलाई जा रही है बस यही बात इस पूरे मामले को संदिग्ध बना देती है.  ओलम्पिक में मेडल  से लेकर अर्जुन टैंक बनाने तक में हम दशको का समय ले लेते  है तब ऐसी कौन सी विद्या से लैस होकर वाड्रा ने इतने जल्दी इतना ऐसेट बना लिया है और बना भी लिया है तो कैपिटल गेन टैक्स का क्या ? रखे रखे तो नाहे भाव बढ़ गए ये तो बेचें खरीदने की लगातार प्रक्रिया से बढ़ते है तब टैक्स तो बनता ही है.

बात को और साफ़ करें तो देखेंगी की बैलेंस शीट के मुताबिक़ डीएलएफ ने बिना किसी गारंटी या ब्याज के वाड्रा को 65 करोड़ रुपये दिए और फिर उसी रकम से उन्होंने डीएलएफ की ही जायदाद मार्किट मूल्य से काफी कम भाव में  खरीद ली जिसमे कंपनी ने गुड़गांव के मैग्नोलिया अपार्टमेंट में सात फ्लैट वाड्रा की कंपनियों को महज 5.2 करोड़ में दे दिए जिनका  बाजार भाव कम से कम 35 करोड़ था. एक अन्य सौदे में औरोलियाज अपार्टमेंट में एक पेंटहाउस सिर्फ 89 लाख में दे दिया, जिसकी कीमत बाज़ार में करीब  20 करोड़ थी, यहाँ तक की ना जाने कौन सी मजबूरी में इतने पैसे होने के बावजूद  कंपनी ने अपना दिल्ली के साकेत स्थित डीएलएफ हिल्टन गार्डेन होटल की 50 फीसद हिस्सेदारी सिर्फ 32 करोड़ में वाड्रा को बेंच दी जबकि उसका बाज़ार भाव 150 करोड़ था.इस बात को लेकर भाजपा प्रवक्ता ने भी चौका लगाते हुए पूछा 'कांग्रेस सरकारों ने डीएलएफ को सस्ते में जमीन दी और बदले में डीएलएफ ने वाड्रा को फायदा पहुंचाया। डीएलएफ वाड्रा के लिए इतना उदार क्यों थी? इसकी जांच होनी चाहिए'.

अभी ज्यादा दिन नहीं बीते है जब मीडिया ने देश से सामने उजागर किया था की अपना जीवन नॉवल बेचने और वीसीपी किराये पर देकर चलाने वाला गोपाल कांडा जैसे ही गुडगाँव के  रीयल एस्टेट के  धंधे में आया रातो रात अरब पति बन गया था. उस वक़्त उसने गुड़गांव की सिकंदरपुर मार्बल मार्केट को कोर्ट के आदेश के बाद अलग जगह विस्थापन कर नए  प्लॉट आवंटन में काफी माल बनाया अब जाहिर है ये सब उसने बिना सरकारी सहयोग के तो किया नहीं होगा क्यूंकि जमीन सरकार की थी.

 आम आदमी के नाम पर अपना पर अपना अपना हिस्सा समेट कर नेताओं ने संसद चलने नही दी पर आम आदमी
एक अदद घर के लिए किस कदर से हैरान परेशान है उसका मुजाहिरा आवेदनों  की संख्या से लगती है,इस समस्या से निपटने के लिए सरकारें विवश है सो निजी
क्षेत्र  को आगे  बढाया जाना जरुरी था. अब हमारे यहाँ प्रक्रिया इतनी मजबूत
बनती  है की उससे कामकाज ठप्प सा हो जाता  है सो निजी क्षेत्र  भी मजबूर  हो जाती है और मजबूरी निचले पायदान के अफसरों के लिए आय का स्त्रोत बन जाती है.  निजी
क्षेत्र  में जो
कंपनिया मजबूर नहीं होती वे सरकार से ज़मीन मजबूर करके ले लेती है और इसी मजबू
री को पैदा करने के लिए रसूखदार और रियल एस्टेट कंपनिया मिल जाते है. 

इस माह  सरकार ने रियल एस्टेट को विदेशी निवेश के लिए खोल दिया है पर कानूनी ढांचा काफी लचर है  रीयल एस्टेट से जुड़ा बिल संसद में धुल खा रहा है . पहले नोयडा एक्स्टेंशन के किसान मुआवजे के विवाद में फंस जाने से हदासे हुए लोग अब वहा बेताहाशा मूल्य वृद्धि से तंग है, दबी छुपी जुबान में कुछ लोग कह रहे है बिल्डरों के द्वारा 'बक्षीश' देने की वजह से ये अप्रत्याशित महंगाई आयी है. लगभग सभी बिल्डर अपने नॉयैडा प्रॉजेक्ट्स मे एक तरफ़ा अग्रीमेंट बना रहा है. किसी भी बाइयर के पास कोई अधिकार नही है सिवाय उनकी शर्तो को मानने और साइन करने के. कोई भी बिल्डर नही बताता की सर्विस टॅक्स और स्टंप ड्यूटी किस किस चीज़ पर लगेगी और उनकी दर क्या होगी. बिल्डिंग प्लान, साएट प्लान, लोकेशन प्लान, मास्टर प्लान, फ्लोर प्लान, ले आउट प्लान मे क्या फ़र्क है इसकी जानकारी लिखित मे कोई नही दिखाता. पर्यावरण क्लियरेन्स, सेफ्टी क्लियरेन्स और बाकी जानकरी तो बिलकुर नही मिलती. टोटल क्लियरेन्स कितनी होती है और बिल्डर कितने क्लियरेन्स ले चुका है बाइयर को कुछ नही पता. सूपर एरिया तो सभी बताते है लेकिन लगभग कोई भी ऐक्चुयल कार्पेट एरिया नही बताता. बहुत गड़बड़ है सिस्टम मे पर अपनी टैक्स की दर को आसानी से बढाने वाली सरकार सुप्त है, इससे उसके खजाने को नुक्सान और चुने हुए 'सरकारों' को फायदा हो रहा है. इस सरकारी उदासीनता के मद्देनज़र जनता को बस न्यायालय , कॉम्पिटिशन कमिशन ऑफ इंडिया व् ग्राहक फोरम से ही आशाएं है.